मेरठ: मेरठ में पुत्रवधू पर गंभीर आरोप, सास ने लगाया सुसाइड के लिए उकसाने और पुलिस को गुमराह करने का आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार
Meerut, Meerut | Jul 14, 2025 मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र में एक परिवारिक विवाद सामने आया है। एक महिला ने अपनी पुत्रवधू पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पीड़िता उर्मिला ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उनकी पुत्रवधू पारुल 1090 पर कॉल कर अधिकारियों को गुमराह कर रही है।