कांके: रांची समेत झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से घर में रहने की अपील
Kanke, Ranchi | Jul 7, 2025 रांची सहित झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से घर में रहने की अपील की है। रांची के कई इलाकों में सोमवार सुबह करीब आठ बजे बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवातीय सिस्टम के कारण झारखंड के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।