भिंड नगर: 14वीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का जिला पंचायत सभागार में हुआ आयोजन, कई अधिकारी रहे उपस्थित
14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 के अवसर पर जिला पंचायत के सभागार में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना आज ही के दिन सन् 1950 में हुई थी। वर्ष 2011 में इसे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया।