सदर बाजार में अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पालिका परिषद का अमला पहुँच गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर पालिका परिषद के अमले और व्यापारियों के बीच बहस हो गई। जिसके बाद नगर पालिका परिषद अधिकारी बीरेंद्र तिवारी ने शहर कोतवाली पुलिस को मौके पर बुला लिया।