मौदहा: बिवांर पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस एवं चोरी करने वाले उपकरण सहित अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियन्त्रण एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को दोपहर में बिवांर पुलिस द्वारा एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को चोरी के 2500 रुपये व चोरी के औजारो एंव एक अदद तमंचा 315 बोर नाजायज व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ ग्राम निवादा में स्थित तालाब के पास से गिरफ्तार किया गया हैं।