मौदहा: बम्हरौली मोड़ से अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
पढोरी चौकी प्रभारी शनि चतुर्वेदी व पुलिस कांस्टेबल अर्जुन को मुखबिर से सूचना मिलने पर गांजा तस्कर राहुल पुत्र मनोज तिवारी निवासी कस्बा मौदहा जो झोले में गांजा लेकर ढिहा डेरा की ओर अवैध बिक्री हेतु जा रहा था। सूचना मिलते ही बम्हरौली मोड पर उक्त युवक को दबोच लिया और जामा तलाशी के उपरांत 510 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं।