मौदहा: मौदहा के गाँव खैर में सार्वजनिक तालाब की जमीन पर बना लिये मकान
मौदहा विकासखण्ड के गाँव खैर के सार्वजनिक तालाब की भूमि पर कब्जा करके दबंगों ने मकान निर्माण कर लिए हैं। इनके खिलाफ आमजनता द्वारा उच्च अधिकारियों से दर्जनों बार शिकायतें की गई हैं। साथ ही गांव के लेखपाल द्वारा नोटिस भी चस्पा हुई है लेकिन प्रशासन इन कब्जों को हटाने में नाकाम साबित हो रहा है।