गीदम: नन्दू होड़ी ने बस्तर की कोया संस्कृति को राष्ट्रीय मंच पर पहचाना, मिला प्रशस्ति पत्र
दंतेवाड़ा के नन्दू होड़ी का चयन टाटा स्टील फाउंडेशन के जनजातीय नेतृत्व प्रोग्राम-2026 के लिए हुआ। बेंगलुरु में आयोजित इस कार्यक्रम में नन्दू ने कोया समाज की संस्कृति पर प्रभावी प्रस्तुति दी और उत्कृष्ट सहभागिता के लिए सम्मानित किए गए।