कालपी: अकबरपुर इटौरा में रात के अंधेरे में अवैध मिट्टी खनन, मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भर रही फर्राटा, वीडियो हुआ वायरल
Kalpi, Jalaun | Apr 20, 2026 कालपी तहसील क्षेत्र के अकबरपुर इटौरा गांव में रात के अंधेरे में अवैध मिट्टी खनन का खेल चल रहा है, वही मिट्टी लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां फर्राटा भर रही है, जिसका वीडियो रविवार की देर रात करीब 11:30 बजे सामने आया है, यहां अवैध मिट्टी खनन होने से ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है, और जिम्मेदारों पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।