मांडर: जेपीएससी में धांधली व पेपर लीक आयोग की नाकामी: आजसू पार्टी के केंद्रीय संगठन सचिव एस अली
Mandar, Ranchi | Mar 19, 2024 जेपीएससी-11 प्रारम्भिक परीक्षा के दौरान राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में हुई धांधली एवं प्रश्न पत्र लीक मामले पर आजसू पार्टी के केंद्रीय संगठन सचिव एस अली ने इसे सरकार और झारखंड लोक सेवा आयोग की विफलता और नाकामी बताई है। उन्होंने कहा कि आयोग ने 3 मार्च तक आवेदन लिया और 17 मार्च को ही परीक्षा का आयोजन करवा दिया, जल्दबाजी में करवाए गए परीक्षा के आयोजन के चलते ऐसा हुआ है।