सरैया: रामपुर हाईस्कूल के निकट एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में साहिबगंज थाना पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार
सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने पूरे मामले को लेकर बताया कि बीते 12 तारीख को एक व्यक्ति को रामपुर हाई स्कूल के निकट गोली मार दी गई थी। जिसका इलाज के दौरान मौत हो गया। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए टीम को गठन किया गया और छापेमारी की गई जिससे तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आज उसे जेल भेज दिया गया।