पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने अवैध खनन के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
ऑपरेशन शिकंजा 2.0 के तहत थाना पहाड़ी पुलिस ने अवैध खनन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 16 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट की पालना में आरोपी साजिद पुत्र ईंशा, को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी वर्ष 2010 के अवैध खनन मामले में लंबे समय से फरार था। शुक्रवार शाम 5 बजे मिली जानकारी।