महरौनी: ग्राम सिलावन के पास पिकअप और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूटा, चार लोग गंभीर रूप से घायल
ग्राम सिलावन के पास ट्रैक्टर एवं पिकअप की भीषण भिड़ंत हो गई।दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर टूट कर दो हिस्सों में बट गया। दुर्घटना के दौरान चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनका उपचार जारी था।