धौलपुर: जागीरपुर के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बंद पड़े संपर्क मार्ग को बहाल कराने की मांग की
ग्राम पंचायत निधैरा कला के अंतर्गत गांव जागीरपुर के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी.टी. को ज्ञापन सौंपकर नहर की माइनर निर्माण के कारण बंद हुए गांव के मुख्य संपर्क मार्ग को पुनः बहाल कराने तथा रास्ते पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि वर्षों से गांव जागीरपुर को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला रास्ता माइनर के किनारे से होक