कौंच: कैलिया थाना पुलिस ने 24 घंटे में बाइक चोर मजीद खां को गिरफ्तार किया, चोरी की बाइक बरामद, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Konch, Jalaun | Jun 21, 2026 कैलिया थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी मजीद खां निवासी ग्राम नरी को खैरी मोड़ के पास से गिरफ्तार करते हुए रविवार दोपहर 2 बजे जानकारी दी है, पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की। इस बरामदगी के बाद मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) बढ़ाई गई। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।