बिजनौर: गांव काजीवाला में CRPF के जवान की पत्नी का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, जांच शुरू
Bijnor, Bijnor | May 12, 2024 बिजनौर जनपद मंडावर थाना क्षेत्र के गांव काजीवाला निवासी सीआरपीएफ के जवान नरेंद्र की 40 वर्षीय पत्नी का उसके ही घर में शव फांसी के फंदे पर संदिग्ध अवस्था में झूलता मिला। मृतक की बेटी ने जब घर में जाकर देखा तो सब फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। बाद में सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सील करते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला मोर्चरी भेज दिया।