बिजनौर: हल्दौर के मोहल्ला खेड़ा में संदिग्ध अवस्था में कमरे के अंदर मिला 53 वर्षीय व्यक्ति का शव
Bijnor, Bijnor | May 11, 2024 बिजनौर जनपद के हल्दौर थाना क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा में संदिग्ध अवस्था में एक 53 वर्षीय दिनेश कुमार का शव उसके ही कमरे में पड़ा मिला। शव पड़ा देख मोहल्ले में हड़कम मच गया सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल दिनेश कुमार की मौत कैसे हुई इस पहलू पर पुलिस बारीकी से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है