बिजनौर: गांव शादीपुर कला के जंगल में यूकेलिप्टस पर बैठा दिखा गुलदार ग्रामीणों में मचा हड़कंप
Bijnor, Bijnor | May 12, 2024 बिजनौर जनपद के हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव शादीपुर कला के जंगल में यूकेलिप्टस के पेड़ पर गुलदार बैठा दिखाई देने से किसानों में हड़कंप मच गया। गांव की काफी संख्या में लोग गुलदार को देखने जंगल पहुंचे हालांकि स्थानीय किसानों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी और गुलदार को तत्काल पकड़ने के लिए मांग उठाई। जिले में लगातार गुलदार दिखाई देने से लोगों में खौफ का माहौल है