बिजनौर: हल्दौर में टेंपो स्टैंड पर स्थित वेल्डिंग की दुकान से अज्ञात चोरों ने हजारो रुपए का सामान किया चोरी
Bijnor, Bijnor | May 11, 2024 बिजनौर के कस्बा हल्दौर में टेंपो स्टैंड पर स्थित एक वेल्डिंग की दुकान से अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मोहल्ला अल्लाहवाला निवासी विनोद कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मामले में कार्यवाही की मांग की है। हल्दौर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदात पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है