बिजनौर: मंडावर में चंदक मार्ग पर बाइक व स्कूटी की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल
Bijnor, Bijnor | May 12, 2024 बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र में चंदक मार्ग पर बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में मंडावर क्षेत्र के गांव पदमपुर निवासी विनीत गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के दौरान दूसरा स्कूटी सवार युवक भी मामूली रूप से घायल हुआ है।