मंझनपुर: एबीवीपी ने कौशाम्बी में सदस्यता अभियान शुरू किया, बड़ी संख्या में छात्रों ने संगठन की सदस्यता ली
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कौशाम्बी द्वारा वर्ष 2026-27 के सदस्यता अभियान का शुभारंभ बैजनाथ अंबिका प्रसाद मिश्र इंटर कॉलेज, टेन-शाह आलमाबाद से किया गया। अभियान के पहले दिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने परिषद की सदस्यता ग्रहण कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। इस दौरान परिसर भारत माता के जयघोष से गूंज उठा।