भिंड नगर: जन जागरूक सत्य धर्म पथ यात्रा का बड़े हनुमान मंदिर पर समापन, कालीदास महाराज ने कहा जनहित के कार्य रहेंगे जारी
भिंड में अखिल भारतीय संत समाज के जिला अध्यक्ष कालिदास महाराज द्वारा निकाली गई जन जागरूक सत्य धर्म पथ यात्रा का सोमवार शाम करीब 4:00 बजे बड़े हनुमान मंदिर पर समापन किया गया। यह यात्रा 17 अप्रैल को अटेर रोड से शुरू हुई थी।जो लगभग 400 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों और पांच जिलों की सीमाओं को स्पर्श करती हुई गांव-गांव पहुंची।