ललितपुर: कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब की फैक्ट्री संचालित करने वाले गिरोह के गैंगस्टर एक्ट के तहत 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
सदर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब की फैक्ट्री संचालित करने वाले गिरोह के विरुद्ध पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मु0अ0सं0-1031/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तगण मौना राजा उर्फ राज प्रताप व अंकित विश्वकर्मा की गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्तों को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।