झांसी: पुलिस ने रक्सा में 240 लीटर अवैध शराब की बरामद, 2 महिलाओं को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Jhansi, Jhansi | Nov 22, 2024 जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आबकारी विभाग ने 240 लीटर अवैध शराब बरामद कर 2 महिलाओं को जेल भेज दिया है। अवैध शराब के उत्पादन, बिक्री एवं तस्करी रोकने के मद्देनजर जिलाधिकारी झांसी के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है।