जहानाबाद: रतनी प्रखंड के सोहरैया रसूलपुर गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक ने विरोध करने पर अपने बड़े भाई रवि शंकर और भाभी पार्वती देवी के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।