नवाबगंज: दहेजिया मोड़ की जर्जर सड़क बनी हादसों का कारण, मरम्मत की मांग तेज
बाराबंकी के मसौली विकासखंड स्थित दहेजिया मोड़ पर सड़क की बदहाल स्थिति राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। तीखे मोड़ और जलभराव के कारण दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहन चालकों को काफी सावधानी से गुजरना पड़ता है।