सिमडेगा: कमर्शियल गैस की बढ़ती कीमत पर झामुमो सिमडेगा का अंबेडकर चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन
कमर्शियल गैस की बढ़ती कीमत के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा सिमडेगा जिला समिति द्वारा गुरुवार को 12:00 बजे अंबेडकर चौक के पास केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया ।जिला अध्यक्ष जिला सचिव सहित सैकड़ो की संख्या में उपस्थिति में कहा गया केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों की वजह से यहां की जनता आज पूरी तरह से परेशान है।