सन्ना: पहली बारिश में 20 करोड़ की सड़क बह गई, बगीचा-दनगरी-शंकरगढ़ मार्ग पर आवागमन खतरे में
Sanna, Jashpur | Sep 2, 2026 जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने बगीचा-दनगरी-शंकरगढ़ मुख्य मार्ग की पोल खोल दी है। करीब 200 मीटर सड़क बह जाने से आसपास के कई गांवों का बगीचा विकासखंड मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हो गया है। सुलेसा से दनगरी होते हुए बलरामपुर तक करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार की लापरवाही के चलते सड़क पहली ह