बंजरिया: सुंदरपुर चचरी पुल पार करते समय विद्यालय के एचएम पुल से गिरकर हुए घायल, ग्रामीणों ने खाट पर 4 किमी लेकर हॉस्पिटल पहुंचाया
सुंदरपुर चचरी पुल पार करते समय,राजकीय मध्य विद्यालय सुंदरपुर उर्दू के एचएम गिर कर हुए घायल,ग्रामीणों ने खाट पर लेकर हॉस्पीटल पहुंचाया। स्थानीय निवासी अनवर हुसैन ने कहा कि बाइक से पुल पार करते समय अनियन्त्रित होकर गिर गए। जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गए। घाट के पास एम्बुलेंश नही आने के कारण ग्रामीणों ने उन्हें खाट पर चार किमी दूर गोखुला बाजार ले जाया गया।