मुजफ्फरपुर में ‘सेवा ज्योति’ का भव्य आगाज! मशाल जुलूस के साथ ‘सेवा ज्योति चौक’ का नामकरण, दिलीप जायसवाल समेत BJP नेताओं ने लिया संकल्प
मुजफ्फरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को समर्पित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। मरीन ड्राइव स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का संबोधन सुना।
कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की निष्काम सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को प्रेरणादायी बताया।
इसके बाद सेवा और समर्पण का संदेश देते हुए भव्य मशाल जुलूस निकाला गया। मरीन ड्राइव से शुरू हुआ यह जुलूस जिलाधिकारी आवास के सामने स्थित चौक पर पहुंचा, जहां मशाल स्थापित की गई। इसी दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सर्वसम्मति से इस चौक का नाम ‘सेवा ज्योति चौक’ रखने की घोषणा की।
कार्यक्रम में बरूराज विधायक अरुण सिंह, नगर विधायक रंजन कुमार, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, पूर्व सांसद अजय निषाद समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिमी जिला अध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने की।
#TirhutNow #Muzaffarpur #SevaJyotiYatra #DilipJaiswal #BJP
Musahri, Muzaffarpur | Oct 7, 2026