गुरारू: महाराष्ट्र में ट्रेन की चपेट में आने से गुरारू के युवक की मौत, गांव में पसरा मातम
Guraru, Gaya | Sep 24, 2026 थाना क्षेत्र के रौदा गांव निवासी युवक की महाराष्ट्र के नासिक के निफाड रेलवे स्टेशन पर काम के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिकेत कुमार (33), पिता स्व. इंद्रदेव प्रजापत के रूप में हुई है।सामाजिक कार्यकर्ता सुमंत दांगी ने बताया कि अनिकेत नासिक में एक इलेक्ट्रिकल कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। शव गांव लाया जा रहा है।