छतरपुर: छतरपुर में नारी शक्ति का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन
छतरपुर में बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे महिलाओं ने अधिकार और 33% आरक्षण की मांग को लेकर आक्रोश रैली निकाली। डाकखाने से कांग्रेस कार्यालय तक पहुंचे प्रदर्शन में महिलाओं ने Rahul Gandhi के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। महिलाओं ने कहा कि वे सिर्फ वोट बैंक नहीं, बल्कि नेतृत्व की भागीदार बनना चाहती हैं और अपने सम्मान से समझौता नहीं करेंगी।