बहेड़ी: मोहल्ला मदार नगर में दहेज के लिए विवाहिता को पति सहित 5 लोगों ने मारपीट कर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
बहेड़ी के मोहल्ला मदार नगर निवासी विवाहिता अलशिफा के मुताबिक उसकी शादी करीब ढाई माह पहले इसी मोहल्ले के रहने वाले साहिल पुत्र शोएब के साथ हुई थी विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति एवं ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज और कैश की मांग कर उसे प्रताड़ित करते रहे उसे भूखा प्यासा रख कर तरह तरह से यातनाएं देते रात में उसका पति उसे घर से निकाल देता ।