जलालाबाद: ग्राम हरेवा में दबंग पीड़ित को मकान का निर्माण नहीं करने दे रहे, जान से मारने की दी धमकी
शाहजहांपुर जनपद के गांव हरेवा निवासी विजय शंकर ने आज उप जिला अधिकारी उत्सव आनंद को प्रार्थना पत्र देकर बताया गांव में गाटा संख्या 241 उनकी जमीन है जो गांव से सटी हुई है।इस कारण वह जमीन उनकी कीमती है ।उस जमीन पर अब वह मकान बनाने के लिए बुनियाद भरना चाहते हैं परंतु गांव के ही दबंग रामकुमार, कल्लू व शिवराम आदि उनको बुनियाद नहीं भरने दे रहे हैं।