जलालाबाद: गांव दहेना के नेशनल हाईवे के किनारे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
शाहजहांपुर जनपद के थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के गांव दहेना केनिकट नेशनल हाईवे पर गुरुवार की रात करीब 9:30 बजे जलालाबाद की तरफ से अल्लाहगंज की ओर जा रहे बाइक सवार पहले सड़क पर भाग पड़ी गाय से टकराया इसके बाद सामने से आ रहे प्याज भरे ट्रक से टकराया. इससे प्याज भरा ट्रक खाई में पलट गया जबकि बाइक चालक अनूप पुत्र लंकेश की मौत हो गई। जबकि मोहित घायल हो गया.