गोरखपुर: तेज धमाके के बाद लगी आग, कूड़ाघाट में फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
गोरखपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां कूड़ाघाट स्थित कबाड़ी गली में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देर रात अचानक इलाके में तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद देखते ही देखते आग भड़क उठी और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।