जमुई: कालाबाजारी पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने छोटे व्यापारियों और विद्यार्थियों से छोटू गैस सिलेंडर अपनाने की की अपील
Jamui, Jamui | Apr 5, 2026 जिला प्रशासन ने छोटे व्यापारियों और विद्यार्थियों से अधिकृत 'छोटू' गैस सिलेंडर अपनाने की अपील की है। यह कदम गैस की कालाबाजारी और मनमानी कीमत वसूली पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। प्रशासन को कंट्रोल रूम और अन्य माध्यमों से अवैध आपूर्ति की शिकायतें मिल रही थीं। इसकी जानकारी रविवार शाम 4:00 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई है