ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन और इंकलाबी नौजवान सभा के संयुक्त आह्वान पर शनिवार को भूपेंद्र चौक पर यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन 2026 पर लगाई गई रोक के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान टीपी कॉलेज गेट से भूपेंद्र चौक तक मार्च निकालकर छात्र-छात्राओं ने अपना विरोध दर्ज कराया।