बरेली: ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया अपराधी, 315 बोर तमंचे के साथ दबोचा गया शातिर शिवम, कोतवाली पुलिस की बड़ी कामयाबी
बरेली में थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 315 बोर का नाजायज तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन और पुलिस अधिकारियों की निगरानी में चल रही सघन चेकिंग के दौरान यह गिरफ्तारी की गई। पुलिस टीम ने रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध युवक