मेसकौर: पुलिस ने चंदाबारा गांव से बीस लीटर महुआ देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
Meskaur, Nawada | Jan 11, 2024 मेसकौर थाना के पुलिस ने तेतरिया पंचायत अंतर्गत चंदाबारा गांव से बीस लीटर महुआ देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान चंदवारा गांव निवासी मिथिलेश चौहान के रूप में हुई है। मेसकौर थाना अध्यक्ष श्रवण कुमार राम ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर शराब उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी कर न्यायिक हिरासत के लिए नवादा भेज दिया गया है।