कायमगंज: गांव सिकंदरपुर तिहैया निवासी 5 वर्षीय बच्ची छत पर खेलते समय गिरी, घायल होकर सीएचसी में भर्ती
कम्पिल के गांव सिकंदपुर तिहैया निवासी श्याम सुंदर की 5 वर्षीय पुत्री परी बुधवार शाम को छत पर बच्चों के साथ खेल रही थी खेलते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से डॉ ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया।डॉ ने बताया कि बच्ची के सिर और शरीर में चोटे आई हैं।