धर्मशाला: वीडियो में मुख्यमंत्री सुक्खू ने खुद जंगली मुर्गे खाने का जिक्र किया, धर्मशाला में बोले विधायक सुधीर शर्मा
मुख्यमंत्री के कुपवी में रात्रि प्रवास के दौरान रात्रि भोज में सर्व हुए जंगली मुर्गे को लेकर अब सियासत तेज हो चुकी है,धर्मशाला में विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि ये कोई छोटी बात नहीं है ख़ुद मुख्यमंत्री इस बात का वायरल वीडियो में जिक्र करते नज़र आ रहे हैं, अब ऐसे में अगर वहां जंगली मुर्गा पकवान में बनाया गया होगा तो वो एक आदमी के लिए तो बना नहीं होगा।