नवाबगंज: रहरामऊ के मजरे बग्गापुरवा के पास ई-रिक्शा पलटा, मची चीख-पुकार, सभी यात्री सुरक्षित
मसौली विकासखंड अंतर्गत सफदरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार करीब 1 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। रहरामऊ के मजरे बग्गापुरवा के पास एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाईं में पलट गया। इस घटना में सभी सवार यात्री सुरक्षित रहे। बताया गया कि ई-रिक्शा रहरामऊ से बग्गापुरवा गांव की ओर सवारियां लेकर जा रहा था। रास्ते में अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया।