धमतरी: अटल आवास खाली कराने पहुंचा निगम का अमला, कांग्रेसी नेता भी विरोध के लिए पहुंचे, फिर क्या हुआ जानिए
शहर के विवेकानंद अटल आवास में अचानक हलचल मच गई थी जब निगम का अमला वहां जेसीबी वगैरह लेकर पहुंचा था हालांकि खबर के बाद कांग्रेसी भी मौके में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन की तैयारी में थे बाद में पता चला कि निगम की टीम वहां रहने वालों को खाली करने तो पहुंची है मगर उन्हें उसी इलाके में आगे की तरफ शिफ्ट भी करेगी बारिश के मद्देनजर उन्हें खाली कराया जा रहा है