सोमवार के दिन 2 बजे टेहटा बाजार स्थित एक निजी विद्यालय में स्कूल के प्रधान अध्यापक अनिल कुमार की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। मौके पर विद्यालय परिवार के लोगों ने स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को याद किया।