कहरा: वार्ड नं.15 सहित नगरनिगम क्षेत्र के सभी वार्डों में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य हुआ तेज,मंगलवार को चलेगा महाअभियान
नगर निगम के वार्ड15 सहित सभी वार्डों में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य तेजी से चल रहे हैं। मंगलवार को जिले के सभी प्रखंडों में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए महाअभियान चलाया जायेगा। इस समय शहर के विभिन्न वार्ड स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली दुकान पर वसुधाकेंद्र के ऑपरेटर द्वारा राशनकार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर फिंगरप्रिंट और फोटो मिलान कर कार्ड तैयार करते हैं।