मांट: डांगोली में ग्राम पंचायत सचिवालय में चल रही भीम आर्मी की बैठक को पुलिस ने कराया बंद
Mat, Mathura | Jun 27, 2026 मांट की ग्राम पंचायत डांगोली के ग्राम पंचायत सचिवालय परिसर में भीम आर्मी द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। सरकारी परिसर में बिना अनुमति बैठक की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया। अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और नियम विरुद्ध चल रही बैठक को बीच में ही बंद करवा दिया