सिसई: सड़क दुर्घटना में मौत के बाद मृतक के पिता ने सिसई थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई
Sisai, Gumla | Dec 6, 2024 पलामू निवासी सुरेंद्र यादव ने सिसई थाना में आवेदन देकर प्राथमिक की दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बताया है कि उनका पुत्र बनारसी यादव आरकेडी कंस्ट्रक्शन कंपनी में मिलर ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था।जहां पिछले दिनों महुआ डीपा के पास मिलर मशीन को लेकर गया था। सड़क निर्माण कार्य के समय रांची की ओर से आ रही एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया और उसकी मौत हो गई।