शिवपुरी नगर: UP की तर्ज पर शिवपुरी में महिला सुरक्षा पर SP अमन सिंह सख्त, रेप का आरोपी पंकज राठौर सलाखों के पीछे
दिनांक 01.04.26 को पीड़िता ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी पंकज राठौर ने उसके साथ गलत काम (बलात्कार) किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 227/26, धारा 64(2) (एम), 351 (3) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) एवं 3(1)(w)(i), 3(2)(व्हीए) एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।