सूरजगढ़: मेदनीचौकी थाना के पुलिस ने 7 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार,पेशी के लिए कोर्ट भेजा गया
मेदनीचौकी थाना के पुलिस ने देवघरा चंद्रटोला गांव से 7 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. जिसे शुक्रवार अपराह्न 1 बजे बजे मेदनीचौकी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक मामले में देवघरा चंद्रटोला गांव के रहने वाले देवनारायण पासवान के पुत्र मुकेश पासवान को गिरफ्तार किया गया. मेदनीचौकी थाना कांड संख्या 109/26 दर्ज हुआ.